फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा बचाने का संदेश लेकर नमो घाट से शुरू होगी रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन, VIDEO

विश्व जल दिवस के मौके पर संकट मोचन फाउंडेशन और मदर्स फॉर मदर की ओर से रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन नमो घाट से तुलसी घाट तक आयोजित की जाएगी। इसके महिला और पुरुष दोनों वर्ग के 11 और 7 किलोमीटर दौड़ के प्रथम तीन विजेताओं को नकद धनराशि और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। नागरिकों को गंगा प्रदूषण मुक्ति के प्रति जागरूकता करने के शुरू गई गई यह पहल का यह दूसरा सीजन है। इस दौड़ में सात हजार काशीवासी के अलावा देश के अलग अलग राज्यों के खिलाड़ी और विदेशी सैलानी हिस्सा लेंगे। नमो घाट से शुरू होने वाली सात किमी लंबी दौड़ आदमपुगा त्रीमुहानी, पीलीकोठी चौराहा, विश्वेश्वरगंज मैदागिन, चौक, बांसफाटक, गौदौलिया, मदनपुर, सोनारपुरा, अग्रवाल रेडियो, शिवाला, भदैनी होते हुए अस्सी मार्ग पर स्टेट बैंक के पास बने तुलसी द्वार पहुंचकर संपन्न होगा। सात किमी दौड़ के स्वर्ण पदक जीतने वाले को 15 हजार, रजत पदक 10 हजार और कांस्य पदक विजेता को सात हजार रुपये दिये जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें