बहुत ही निराशाजनक खबर है; एक शोध छात्रा का फूड पॉइजनिंग के वजह से कल रात सर सुंदरलाल चिकित्सालय में निधन हो गया! जम्मू कश्मीर की लड़की जिसका नाम ‘नाजुक’ बताया जा रहा है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की शोध छात्रा थीं। ‘नाजुक’ की बैचमेट और हॉस्टल में रहने वालीं कुछ छात्राएं अस्पताल में एकजुट होकर डॉक्टर से मिलना चाह रही थीं। आरोप है कि छात्र का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया और हेल्थ डायरी भी गायब कर दी गई है। छात्राओं के आक्रोश पर समझाने आए ये महाशय इतिहास विभाग के प्रोफेसर हैं। ये कह रहे हैं कोई उच्च अधिकारी नहीं मिल सकता, क्योंकि वो सोया हुआ है। प्रशासन में बैठे कुछ कुंठितो की स्थिति ये है कि शर्म भी उन सबों से दूर ही भागता है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।