वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर सब्जी मंडी के सामने हाइड्रा जेसीबी से कुचलकर आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोग और पिता इरशाद ने तत्काल बच्चे को लेकर अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।