आने वाले दिनों में जिले के माध्यमिक विद्यालयों में जूनियर वैज्ञानिक तैयार किए जाएंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों में नवाचार की प्रतिभा तलाशने के लिए जिले में प्रधानमंत्री काशी विज्ञान क्रांति (पीएमकेवीके) की शुरुआत की जाएगी।