मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उनकी जन्मस्थली पर विभिन्न आयोजन हुए। बीएचयू यूनिवर्सिटी सहित स्कूलों से आए बच्चों ने प्रेमचंद की कहानियों पर नाट्य मंचन किया, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। भावपूर्ण मंचन के साथ साहित्यिक आयोजन भी हुए। मुंशी प्रेमचंद शोध एवं अध्ययन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी कथा सम्राट की जीवनी पर विस्तृत विमर्श किया।