फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी कॉलेज के दो हॉस्टलों में PAC जवानों का डेरा, प्रिंसिपल बोले- आसपास के नमाजियों के लिए मस्जिद, चेक होगा आधार कार्ड

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Dec 2024 03:41 PM IST

यूपी काॅलेज के प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व में जारी सभी नोटिस को वक्फ बोर्ड ने निरस्त कर दिया है। वक्फ के दावे संबंधी जो भी प्रकरण हैं वो सब समाप्त हो गया है। यूपी कॉलेज में मौजूद मजार पर वक्फ बोर्ड द्वारा अपना दावा छोड़ने के बाद प्रिंसिपल डॉ. डीके सिंह ने सभी छात्रों से सौहार्द बरतने की अपील की है। कहा कि यहां पर पढ़ाई लिखाई के अलावा किसी और गतिविधि के लिए कैंपस में न आए। वहीं, जो लोग मजार में नमाज करने आ रहे हैं, उनका आधार कार्ड देखा जाए। इसमें इस बात का ध्यान रखा जाए कि जो भी नमाजी आ रहे हैं, वो आसपास के ही हों। दूर से लोग न आए। क्योंकि ये मस्जिद केवल भोजूबीर और आसपास के ही लोगों के लिए हमेशा नमाज स्थल रहा है। फिलहाल, पुलिस कमिश्नर से बातचीत कर सुरक्षा का खाका खींचा गया है। एक कंपनी पीएसी सेकेंड और थर्ड हाउस में तैनात कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें