फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास शिवरात्रि पर गंगा संग महादेव की स्वच्छता रूपी सेवा

शनिवार को मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से केदारघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था के सदस्यों ने गंगातट पर स्थित अति प्राचीन देवाधिदेव महादेव के कई विग्रहों की सफाई की। गंगाजल से शिव कचहरी को धोया गया। सफाई के बाद एक लोटा गंगाजल से सभी ने अभिषेक किया। चमेली का तेल, भस्मादि, धुप, दीप अर्पित करने के साथ ही पुष्पहार से शृंगार किया गया था।वहीं गंगा किनारे दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाएं रखने की अपील की गई। पिंडदान के लिए मुंडन कराने के बाद गंगा में बालों को फेंकने जा रही एक महिला श्रद्धालु को रोका गया। किंतु वह नहीं मानी।मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि इस प्रकार की कई रूढ़िवादी मान्यताओं को पूरा करने की जुगत में लगे लोग सुनने को तैयार नहीं रहते।गंगा किनारे गंदगी का मुख्य कारणों में ये भी हैं। श्रमदान कर गंगातट से पॉलीथिन आदि को समेटकर कूड़ेदान में डाला गया। साबुन शैंपू लगाने से मना किया गया।इस दौरान नमामि गंगे गंगा विचार मंच के संयोजक शिवम अग्रहरि, रश्मि, साहू, जय विश्वकर्मा आदि रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें