भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) ने बैक्टीरिया और फंगस के जरिये होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नैनो मेडिसिन विकसित की है। कम लागत में तैयार होने वाली यह एंटीबायोटिक दवा सूक्ष्म जीवों की वृद्धि रोकने में कारगर साबित होगी। इसे अत्यधिक तापमान में भी प्रभावी बताया गया है।