फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काशी विश्वनाथ मंदिर में हुई नंदी आराधना और आरती

महाशिवरात्रि महोत्सव पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में नंदी की आराधना की गई। नंदीश्वर के स्वरूप गौवंश को सुसज्जित कर आरती पूजा के साथ उनका सत्कार किया गया। गुड़ चना, चारा आदि पौष्टिक आहार अर्पित किया गया। प्रदोष तिथि पर धाम स्थित नंदी जी की प्रतिमा पर अभिषेक किया गया। न्यास के प्रबंधन में संचालित श्री संकटहरण हनुमान मंदिर गौशाला बेनीपुर सारनाथ से नंदी आराधना का अनुष्ठान शुरू किया गया। विश्वनाथ मंदिर न्यास ने लोगों से यह अपील की है कि यदि कोई रचनात्मक एवं व्यावहारिक सुझाव हो तो ceo@skvt.org पर ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें