फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डाला छठ के पूर्व नमामि गंगे ने की गंगा घाटों की सफाई, दशाश्वमेध घाट तक चला स्वच्छता अभियान

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Nov 2024 12:21 PM IST

लोकमानस से जुड़े आस्था के पर्व सूर्य षष्ठी (डाला छठ) के पूर्व बुधवार को नमामि गंगे ने राजेंद्र प्रसाद घाट से दशाश्वमेध घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया। गंगा किनारे पॉलीथिन से भरी पूजन सामग्रियों, तलहटी में दबे कपड़े एवं अन्य गंदगियों को बंटोरा गया। छठ पर्व पर स्वच्छता की अपील करते हुए इधर-उधर बिखरे कूड़े कचरे को एकत्रित कर कूड़ेदान तक पहुंचाया। नमामि गंगे के स्वयंसेवी सदस्यों ने हाथों में स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर राजेंद्र प्रसाद घाट से दशाश्वमेध घाट तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र से स्वच्छता की सीख दी गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि अनादि काल से मनाए जाने वाले इस पर्व में धरती पर ऊर्जा का संचार करने वाले भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की जाती है। त्योहार से पहले नदी, तालाब, पोखर आदि जलाशयों की सफाई का काम शुरू हो जाता है। छठ पूजा का महत्व केवल धार्मिक अथवा लोकजीवन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण और जीवनशैली के बीच के संबंधों को भी रेखांकित करता है। आज जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम और 'नमामि गंगे' जैसे कार्यक्रम को लेकर जागरूकता मिशन चला रहे हैं, तो लोकपर्व छठ के महत्व का जिक्र करना अधिक प्रासंगिक हो गया है, क्योंकि इस पर्व में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है और सफाई का पूरा कार्य सामूहिक जनभागीदारी से संपन्न होता है। कहा कि लोकपर्व छठ प्रकृति की अराधना का महापर्व है, जो पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश देता है। श्रमदान में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, प्रणव कुमार, अनिल शर्मा आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें