बिहार कोकिला पद्मभूषण शारदा सिन्हा के निधन की सूचना से काशी का संगीत घराना मर्माहत है। इस सूचना पर शोक व्यक्त करते हुए पद्मश्री डाक्टर सोमा घोष ने कहा कि बचपन से लोक गायिका का मतलब शारदा सिन्हा ही जाना है। उनकी खासियत थी कि मान सम्मान को रखकर संस्कृति को आगे बढ़ाया। बताया कि बनारस के लोक संगीत भी वो बहुत गाती थी। कहा कि इन्होने छठ गीत गाए थे और इस बीच उनका जाना बड़ी हानि है।