शहर दक्षिणी में दूषित पेयजल और सीवर की समस्या से खफा करीब 20 पार्षदों ने मंगलवार को नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पार्षदों ने जमकर हंगामा काटा। उनका कहना था कि बारिश से पहले तक नालों की सफाई का कार्य नहीं पूरा हो सका है। इस पर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि सभी की शिकायतों को सुना जाता है और निस्तारण भी किया जाता है।