कछवा रोड सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा गांव स्थित बम भोले मंदिर पर रविवार को निर्जला व्रत महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका पूजन के दौरान अपने संतान के लंबी आयु और समृद्धि के लिए कामना की। महिलाओं ने पूजन की कहानी सुनाई, जिसमें भगवान श्री कृष्णा ने उत्तरा के पुत्र को अपनी कृपा से जीवित किया था, जिसके कारण उसका नाम जीवित्पुत्रिका पड़ा। कहानियों से प्रेरित होकर माताएं संतान की लंबी आयु के लिए यह व्रत करती हैं।