वंदे मातरम व्यापार मंडल ने आज गदौलिया स्थित सैफरान होटल में प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विशेष रूप से भाग लिया और रतन टाटा के योगदान को याद किया। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि रतन टाटा एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपने कार्यकाल में टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और भारतीय उद्योग जगत में एक मिसाल कायम की। कहा उनकी नेतृत्व क्षमता, विजन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना हम सभी के लिए प्रेरणा है। आगे कहा कि रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करके हम उनके योगदान को सम्मानित करते हैं और उनकी प्रेरणा से हमें अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में काम करने की प्रेरणा मिलती है।