फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के बंद मकान में लाखों की चोरी, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 07:20 PM IST

मां गायत्री धाम कॉलोनी फेस वन शिवपुर निवासी दीवान राकेश यादव ने पुलिस को दी लिखित शिकायत मे बताया कि मैं बीते एक दिसंबर को शाम 4:30 बजे के करीब अपने निजी कार्य से अपने पैतृक आवास सिंधुरिया (पिंडराई) थाना फूलपुर गया था। वापसी चार दिसंबर को शाम 6:00 बजे जब हुई तो मकान के मेन गेट का कुंडी टूटी हुई थी। मकान के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था, आलमारी टूटा हुआ था। आलमारी रखे जेवरात, तीन जोड़ी चांदी पायल, सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी सोने की बाली, एक जोड़ी सोने का टप्स चोरी हो गया। चोरी में गए सामानों की कीमत लगभग तीन लाख 50 हजार रुपये है। मामले की सूचना राकेश यादव ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर वापस चली गई। मामले में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने शुक्रवार को चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें