फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में होने वाले हादसों और भक्तों की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक, देखें VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 09:51 PM IST

गंगा नदी के घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं और आरती में शामिल होने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए प्रशासन और मांझी समाज के बीच शनिवार को गोष्ठी हुई। एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी और मांझी समाज के अध्यक्ष प्रमोद मांझी की उपस्थिति में जल पुलिस कार्यालय में संपन्न हुई। इसमें भीड़भाड़ वाले घाटों जैसे तुलसी, चौसठी, मीर, असी और रानी घाट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर देने को कहा गया। गहरे और संवेदनशील घाटों पर बड़े चेतावनी बोर्ड लगाने, रेड जोन को लाल रंग से और सुरक्षित स्नान क्षेत्रों को हरे रंग से चिह्नित करने का सुझाव दिया। सुरक्षा उपायों में बैरिकेडिंग, एनडीआरएफ की तैनाती, और गोताखोरों की संख्या बढ़ाने की बात भी शामिल थी। नाव चालकों को मादक पदार्थों का सेवन न करने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, रात्रि 8:30 बजे के बाद नाव न चलाने और लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से पहनाने को कहा। सेल्फी लेने और गहरे पानी में जाकर तैराकी सिखाने वाले कोचों पर भी अंकुश लगाने का निर्णय लिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें