काशी दौरे पर आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री क्रूज से गंगा घाटों को देखेंगे और दश्वाश्वमेध पर गंगा आरती में शामिल होंगे। इसे लेकर बृहस्पतिवार को दश्वाश्वमेध घाट पर आरती स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रामनगर की लस्सी भी पीएंगे। टमाटर चाट और पालक के पत्ते की चाट खाएंगे। मटर चूड़ा और हींग कचौड़ी का आनंद लेंगे। 11 सितंबर को मुख्यमंत्री की ओर से ताज दरबार हॉल में डिनर में बनारसी ठंडई रहेगी। अंजीर, छोले टिक्की, दही, लौकी रहेगी। मीठे में उन्हें तिरंगा बर्फी, लाल पेड़ा, जौनपुर की इमरती दी जाएगी।