होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इसी कड़ी में अब्बास अहमद की दुकान ‘विनाया बर्थडे पॉइंट’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां 1 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। इस बार त्रिशूल डिजाइन और योगी-मोदी, अमित शाह थीम वाली पिचकारियां बच्चों और युवाओं को खासा आकर्षित कर रही हैं। दुकान पर सिगरेट पिचकारी, पेन पिचकारी, अनार बम (जिनसे रंग निकलता है) जैसी नई वैरायटी भी उपलब्ध है। साथ ही 288 वाले शॉर्ट्स और अन्य होली एक्सेसरीज भी लोगों को खूब भा रही हैं। बताया जाता है कि यह दुकान लंबे समय से ग्राहकों का भरोसा जीतती आ रही है। केवल वाराणसी ही नहीं, दूर-दराज से भी लोग यहां उच्च गुणवत्ता और किफायती दामों पर सामान खरीदने पहुंचते हैं।