प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर उनसे मुलाकात की मांग को लेकर मंगल केवट धरने पर बैठ गए हैं। बताते चलें कि पीएम काशी आगमन के दौरान कुछ विशिष्टजनों से मुलाकात करने वाले हैं और ये चाहते हैं कि ये भी मिलें। राजघाट स्थित मालवीय पुल पर धरने पर बैठेने वाले मंगल पीएम मोदी से वह मिल कर गंगा की स्वच्छता पर बात करना चाहते हैं। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श ग्राम के रहने वाले ट्रॉली चालक हैं और स्वच्छता दूत भी कहे जाते हैं। वह अपने गांव में और उसके आसपास साफ सफाई के साथ ही गंगा की स्वच्छता के लिए भी काम करते हैं।