वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलट बाजार चौकी पर देर रात उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अधिवक्ताओं ने चौकी का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तरना से गिलट बाजार जाने वाला मार्ग करीब आधे घंटे तक बाधित रहा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।