फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एनएचआई के खिलाफ मजदूर यूनियन का प्रदर्शन, जल निकासी को लेकर जताई नाराजगी

अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 06:41 PM IST

भदोही के अभोली ब्लॉक के सदलूवीर बाजार में सोमवार को भारतीय किसान संयुक्त मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने एनएचआई के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाजार में नाला निर्माण करने की मांग उठाई। कहा कि नाला निर्माण न होने से भविष्य में जल निकासी की दिक्कत होगी। पूर्वांचल प्रभारी सालिक राम यादव ने बताया कि सभी बाजारों में नाला बनाया जा रहा है, लेकिन सदलूबीर में नाला नहीं बन रहा है। 250 लोगों की आबादी में पानी निकासी की भविष्य में दिक्कत होगी। कांग्रेस पार्टी फिशरमैन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ बिंद ने भी कहा कि नाला नहीं बनाया गया, तो हम लोग विरोध जारी रखेंगे। अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। नाला निर्माण की स्वीकृति भी मिल गई है। जल्द ही नाला निर्माण शुरू किया जाएगा। मौके पर मीरा देवी, फोटो देवी, रामबाबू बिंद, इंद्रमणि यादव, प्रवीण कुमार, अर्जुन, संतोष पांडेय, श्यामधर यादव आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें