टीएफसी में उड़ीसा पर्व के शुभारंभ समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुगलों के सभी चिन्हों को कानून का सहारा लेकर हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अयोध्या में राम मंदिर की तरह काशी विश्वनाथ मंदिर के पास भी भव्य मंदिर बनेगा। वंदे मातरम् के विरोध को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ओडिशा की तरह देश से भी साफ होगी।