आईआईटी बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में काशी यात्रा 25 इवेंट के पहले दिन 30 छात्राओं ने रैंप वॉक कर अपने ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल का जलवा दिखाया। वाराणसी सहित गोरखपुर और अन्य जिलों से आईं छात्राओं ने खुद से ही बनाए परिधान को पहनकर कैट वॉक किया। इसमें वेस्टर्न ड्रेस के अलावा पारंपरिक परिधान में मराठी स्टाइल की साड़ियां और सिल्क बनारसी परिधान पहनकर अपने खूबसूरत लुक, ओपन माइंड और बोल्ड अंदाज से परिचय कराया।