श्री काशी विश्वनाथ धाम में अयोध्या के पलट प्रवाह से सड़क से गली और घाट तक श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। भीड़ का आलम यह था कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी जाम जैसा नजारा रहा। बात करें आंकड़ों की तो शाम पांच बजे तक तीन लाख छह हजार श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में दर्शन-पूजन किया। भीड़ और गर्मी के कारण छह श्रद्धालु अचेत हो गए।