फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से यादगार बनाया झूलेलाल महोत्सव

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत समाज की ओर से रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच झूलेलाल महोत्सव मनाया गया। इस दौरान समाज की ओर से संचालित संस्थानों से जुड़ी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर महोत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र उल्हासनगर के अनिल भगत और रायपुर के विशाल खट्टर रहे, जिन्होंने हिंदी-सिंधी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह और एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम में सिंधी सेंट्रल पंचायत समाज के अध्यक्ष श्याम खेमानी, मोहन बदलानी, कमलेश छुगानी, राकेश रामरख्यानी, नरेश मेंघानी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें