फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : काशी में बटुकभैरव के दर्शन करने जा रहे आभूषण व्यापारी को मारी गोली

वाराणसी के करौंदी स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण व्यापारी का पीछा कर तीन राउंड फायरिंग की। बदमाशों के असलहे से निकली एक गोली आभूषण व्यापारी के बायीं बांह में लगी है। सूचना पाकर चितईपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यापारी को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाई। डॉक्टरों ने व्यापारी की हालत खतरे से बाहर बताई है। आशंका जताई गई है कि लूट की नीयत से बदमाशों ने व्यापारी पर फायरिंग की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें