मिशन शक्ति के तहत नगर निगम वाराणसी में मंगलवार को होने वाली संभव की जनसुनवाई में एक दिन का नगर आयुक्त जया श्रीवास्तव को बनाया गया। वे कक्षा 12 भगवानपुर सनबीम की छात्रा हैं। उन्होंने जनता से जुड़े मामले की जनसुनवाई की। उन्होंने जोनल अधिकारी और अन्य अधिकारियों को मामले का निस्तारण करने के लिए शिकायती पत्र भेजा। उनके बगल में बैठे नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि एक दिन के लिए नगर निगम में नगर आयुक्त का चार्ज जया श्रीवास्तव को दिया गया है। इनकी देखरेख में जितनी भी शिकायतें आएंगी उनका निस्तारण प्राथमिकता पर कराया जाएगा