ज्योतिष पढ़कर मैं शाकाहारी बन गई। शुभ मुहूर्त में काम करने की आदत सी लग गई है। कुंडली से जोड़ियां भी बनवा रही हूं, क्योंकि इससे तलाक का खतरा टल रहा है। बायो फिलॉसफी-एस्ट्रोलॉजी की पढ़ाई की तो शरीर की क्रियाओं को ब्रह्मांड के ग्रह-नक्षत्रों से जोड़ने की शक्ति मिली। ये बातें रूस की राजधानी मॉस्को से आईं ईरीना उर्फ इंदु बाला ने अमर उजाला से बातचीत में कहीं।