देर शाम को एक चाह माह के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जहां पहले परिजनों ने फोन पर मामा के ऊपर उसे मारने का आरोप लगाया। इस आरोप पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना हैं कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा गांव निवासी बेबी (4) माह पुत्र रविप्रकाश मौर्या शनिवार की शाम लगभग तीन बजे मामा आनंद और अपनी मां सीमा के साथ कमरुदीनपुर शहर कोतवाली मामा के घर आया था।जहां उसकी तबीयत खराब हो गई। इसे इलाज के लिए सीमा अपने भाई के साथ बच्चे को सिधारी स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाने लगी। जहां रास्ते में मौत हो गई। इसकी सूचना बच्चे की मां ने फोन से अपने ससुराल वालों को दी। जहां परिजनों ने मारने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक इकलौता पुत्र था। वहीं बच्चे के ननिहाल वालों का कहना था कि उसे कई दिन से निमोनिया था। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष कोतवाली में मौजूद रहे।