वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत गुरवट ग्राम में मंगलवार की सुबह पति- पत्नी का संदिग्धावस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक तरफ जहां पत्नी का शव कमरे में मिला, वहीं दूसरी तरफ पति का शव घर से लगभग दो किलोमीटर दूर खेत में मिला।