मणिकर्णिका घाट स्थित मसाननाथ मंदिर में आरती के साथ ही चिता भस्म की होली खेली गई। इस दौरान साधु- संतों ने चिता भस्म से होली खेलकर परंपरा निभाई। वहीं घाट पर आम लोगों को भस्म की होले खेलने की अनुमति नहीं दी गई। इसको लेकर एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि मणिकर्णिका घाट के आयोजकों के साथ संवाद किया गया था, जिसमें उन्होंने मणिकर्णिका मंदिर में चिता भस्म की होली खेलने की बात कही थी। ऐसे में घाट पर किसी को चिता भस्म की होली खेलने की अनुमति नहीं दी गई।