फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काशी में झमाझम बारिश से बीएचयू में भरा पानी

काशी में सोमवार की रात से शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी है। सुबह से रुक- रुककर बारिश हो रही है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देख रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में छुट्टी कर दी गई है। बता दें कि सोमवार की रात में एक घंटे में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। चमकती बिजली और गरजते बादलों से लोग सहम गए। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की द्रोणी (रेखा) इन दिनों काशी के ऊपर से ही गुजर रही है। यानी काशी में पुरवा और पछुआ हवा के मिलने से बारिश अच्छी हो रही है। सोमवार की रात 9 बजे से लेकर 10 बजे तक बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर 20 मिनट में ही जलभराव सा हो गया। उसके बाद भी कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश होती रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें