फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपंचमी पर बाबा विश्वनाथ का महा-जलाभिषेक, कालसर्प दोष मुक्ति को उमड़े श्रद्धालु;VIDEO

वाराणसी में सोमवार को नागपंचमी और श्रावण सोमवार के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का भव्य जलाभिषेक किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने ज्ञान कूप और नागकेसर मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की। लोकमान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन नागकेसर मिश्रित जल अर्पित करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है, जबकि ज्ञान कूप के जल से ज्ञान की वृद्धि होती है। विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ के सदस्यों ने हर वर्ष की तरह इस बार भी यह परंपरा निभाई। जलाभिषेक से पहले संघ के सदस्य दशाश्वमेध चितरंजन पार्क पर एकत्र हुए। सुबह ठीक 10:00 बजे डमरू की गूंज और 'हर-हर महादेव' के नारों के साथ जुलूस मंदिर की ओर बढ़ा। सैकड़ों सदस्यों और महिला श्रद्धालुओं का जत्था जल पात्र लेकर विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। यह जुलूस चितरंजन पार्क से विश्वनाथ गली के मुख्य प्रवेश द्वार से होकर साक्षी विनायक कोतवाल और ढुंढिराज गणेश होते हुए मंदिर में दाखिल हुआ। इस दौरान पूरी काशी 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी और शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। काशी के श्रद्धालुओं में इस विशेष संयोग का साक्षी बनने और कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भारी उत्साह देखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें