रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में 51 शक्तिपीठ और द्वादश ज्योर्तिलिंगो का महासमागम का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान माँ ज्वाला शक्तिपीठ से ज्योति पहुंची और वहां मौजूद भक्तों ने स्वागत किया। डमरू बजे और माहौल आध्यात्मिक हो गया। बताते चलें कि इस कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ धार्मिक महत्व को दर्शाया जा रहा है बल्कि लोगों को श्रद्धा व्यक्त करने का मौका भी दिया जा रहा है।