गुड फ्राइडे के अवसर पर वाराणसी के कैंटोंमेंट स्थित बड़े चर्च में श्रद्धा और आस्था के साथ प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी एकत्रित हुए और प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया। श्रद्धालुओं ने विशेष प्रार्थनाएं कर मानवता, शांति और प्रेम का संदेश दिया। चर्च परिसर में शांति और भक्ति का माहौल रहा। पादरी ने अपने संदेश में त्याग, क्षमा और सेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु को श्रद्धांजलि अर्पित की।