वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से अस्सी घाट की सड़कों तक पानी पहुंच गया है। सड़क पर पानी आने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। घाट के आसपास रहने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से लोगों में चिंता बढ़ गई है।