फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर काशी में की गई गंगा आरती, स्वच्छता का दिया संदेश

स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है का संदेश देकर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर नमामि गंगे ने सामने घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने के आह्वान के बीच नवनिर्मित सामने घाट पर इधर-उधर बिखरे पॉलीथिन, कूड़े-करकट, कपड़े और अन्य गंदगी को समेट कर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों से गंदगी न करने की अपील की। टीम ने नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में भारतीय संविधान के अनुरूप स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में रहने के अधिकार का संदेश देकर सामने घाट पर उपस्थित नागरिकों के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सभी के साथ मां गंगा की आरती उतारी। श्रमदान के बाद राजेश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर हम संकल्प लें कि स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करेंगे। राष्ट्र और गंगा के प्रति हम सभी की जिम्मेदारी है। गंदगी न हो इसका ध्यान हमें स्वयं रखना होगा। स्वस्थ वातावरण से स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली के प्रतिनिधि अथर्व राज पांडेय ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में रहने की चाहत हर किसी की होती है। यह प्रकृति की ओर से मनुष्य को दिया गया उपहार है। मजबूत और बेहतर याददाश्त बनाए रखने के लिए, व्यक्ति को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में रहने की जरूरत है। आयोजन के दौरान रजनीश यादव, केके सिंह, उषा सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, रेखा सिंह, कांति सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें