फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश विसर्जन के साथ पांच दिनी महालक्ष्मी पूजनोत्सव संपन्न, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 11:34 AM IST

युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय श्री महालक्ष्मी पूजनोत्सव पंच प्रतिमाओं के पुष्प शृंगार अन्नकूट पूजन के पश्चात कलश विसर्जन कर संपन्न हुआ। पंडित विकास महाराज ने पंच प्रतिमाओं के समक्ष विभिन्न प्रकार के व्यंजन, पंच मेवा, मिष्ठान एवं फल का भोग लगाकर अन्नकूट पूजन किया। समाज के सभापति संतोष अग्रवाल ने पंच प्रतिमाओं का दर्शन पूजन किया। विद्यालय परिसर में महाबली हनुमान, माता सरस्वती, महालक्ष्मी, काली एवं भगवान गणेश की प्रतिमाएं अपने पूर्व स्थान पर रखी गईं। इस महापूजा में पंच प्रतिमाओं का विसर्जन न करके प्रतिस्थापित कलश का विसर्जन किया जाता है। कार्यक्रम में सचिन अग्रवाल, प्रतीक ने अन्नकूट तथा विसर्जन पूजा, संदीप अग्रवाल, सौरभ व देवांग ने सहयोग किया। महाप्रसाद का वितरण हर्षवर्धन एवं ध्रुव ने किया। इस अवसर पर समाज की प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, राजकिशोर चंद्र अग्रवाल, अजय कृष्ण, प्रद्युम्न, सलिल, आमोद, बजरंग, विनय, दिव्य, विभव, बंसल आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें