फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लाहों और जल पुलिस ने डूब रहे तीन यात्रियों को बचाया, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 19 Apr 2026 02:43 PM IST

भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान दक्षिण भारत के पर्यटकों को स्थानीय मल्लाहों और जल पुलिस की तत्परता से गंगा में डूब रहे तीन यात्रियों को बचाया गया। रविवार की दोपहर आंध्रप्रदेश के 15 सदस्यीय ग्रुप गंगा स्नान करने के लिए शिवाला घाट पंहुचा था। गंगा में स्नान करते वक्त अनुषा प्रिया (22), चिन्नी पैरो (20) गहरे पानी में चले गए और डूबने लगी। उनको बचाने के लिए एसवी पंडा (50) निवासी काशी बुग्गा श्रीकाकोडं आंध्रप्रदेश पहुंचे और वह भी डूबने लगे। इस दौरान घाट पर मौजूद जल पुलिस के दीवान श्याम सुंदर यादव और मल्लाह सुरेश माझी, दिलीप साहनी, भुवल साहनी और पंकज साहनी गंगा में कूद कर डूब रहे यात्रियों को बचाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें