बीएचयू में पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष प्रो. शोभना नार्लीकर ने बीएचयू के अधिकारियों के साथ ही विभाग के शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने जांच के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी की है। विभागाध्यक्ष ने गुरुवार को विभाग में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि विभाग में उन्हें अध्यक्ष पद के जो अधिकार मिलने चाहिए, वो नहीं दिए जा रहे हैं। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम से जुड़ी वित्तीय जानकारी भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है। महिला होने की वजह से मुझे जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। विभागाध्यक्ष ने कहा कि विभाग के कई शिक्षकों ने कुलपति के मिलकर अपना गलत प्रमोशन करवा लिए। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर विभागाध्यक्ष का अधिकार वापस नहीं किया गया और जांच करवाकर कार्रवाई नहीं की गई तो सत्याग्रह के लिए बाध्य होंगी।