फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रोप-वे सफर के लिए किराया निर्धारित ; video

अभिनव कुमार Updated Tue, 23 Jun 2026 08:36 PM IST

उत्तर प्रदेश शासन ने वाराणसी रोप-वे परियोजना के लिए किराया दरों की अधिसूचना जारी कर दी है। यह कदम शहर में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में उठाया गया है। अधिसूचना के अनुसार, यात्रियों के लिए किफायती किराया निर्धारित किया गया है। वाराणसी कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा और गोदौलिया चौक स्टेशनों के बीच यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये तथा अधिकतम किराया 50 रुपये होगा। वाराणसी कैंट से गोदौलिया चौक तक की पूरी यात्रा का किराया 50 रुपये तय किया गया है। वहीं, विद्यापीठ से रथयात्रा तक की यात्रा के लिए केवल 10 रुपये का शुल्क लगेगा। स्थानीय नागरिकों और नियमित यात्रियों को 'काशी स्मार्ट पास' पर 20 फीसदी की विशेष छूट मिलेगी। इस छूट के साथ कैंट से गोदौलिया चौक तक की यात्रा 40 रुपये में होगी। विद्यापीठ से रथयात्रा तक की यात्रा 8 रुपये में उपलब्ध होगी। निर्धारित किराया दरों में प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल से 5 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। इसे 5 रुपये के निकटतम गुणांक तक पूर्णांकित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें