गुड फ्राइडे के बाद ईस्टर की पूजा चर्चों में शनिवार की रात हुई। 40 दिन बाद चर्चों में घंटे बजे और प्रभु ईसा मसीह की ज्योति जलाई गई। साथ ही 48 घंटे से वीरान चर्च की बेदियों का शृंगार हुआ। मसीहियों ने बाइबिल पाठ और यीशु की स्तुति-गान किया। मसीह के जी उठने की खुशी मनाई। एक-दूसरे को ईस्टर की बधाई दी। केक काटे और मसीह का गान किया। रविवार को ईस्टर संडे मनाया जाएगा।