पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास ने बृहस्पतिवार को 12 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना की शुरुआत की। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बाहदुर शास्त्री के जन्मस्थली के विकास सहित अन्य मांगों के समर्थन में सेंट्रल कॉलोनी स्थित जन्म स्थली पार्क में खूब नारेबाजी की। इस मौके पर न्यास के संयोजक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि जन्म स्थली के विकास, जन्म स्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का नाम लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर करने की मांग लगातार की जा रही है। इसके साथ ही दिव्यांगों का पेंशन प्रतिमाह 3000 करने, सेंट्रल कॉलोनी में स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को सार्वजनिक करने सहित 12 सूत्री मांगों के समर्थन में लाल बहादुर शास्त्री के शहादत दिवस 11 जनवरी तक अनवरत धरना दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में शंकर चौहान, पवन शर्मा ,सुजीत गुप्ता, सुरेश यादव, अभिषेक नारायण, दिनेश यादव, नंदलाल, पारसनाथ आदि रहे।