फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंदौली में लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली के विकास के लिए धरने की हुई शुरुआत

नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 02 Jan 2025 07:54 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास ने बृहस्पतिवार को 12 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना की शुरुआत की। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बाहदुर शास्त्री के जन्मस्थली के विकास सहित अन्य मांगों के समर्थन में सेंट्रल कॉलोनी स्थित जन्म स्थली पार्क में खूब नारेबाजी की। इस मौके पर न्यास के संयोजक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि जन्म स्थली के विकास, जन्म स्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन का नाम लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर करने की मांग लगातार की जा रही है। इसके साथ ही दिव्यांगों का पेंशन प्रतिमाह 3000 करने, सेंट्रल कॉलोनी में स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को सार्वजनिक करने सहित 12 सूत्री मांगों के समर्थन में लाल बहादुर शास्त्री के शहादत दिवस 11 जनवरी तक अनवरत धरना दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में शंकर चौहान, पवन शर्मा ,सुजीत गुप्ता, सुरेश यादव, अभिषेक नारायण, दिनेश यादव, नंदलाल, पारसनाथ आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें