मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को काशी में लाखों भक्तों ने गंगा घाटों पर पहुंचकर डुबकी लगाई। इस दौरान भक्तों ने गंगा स्नान के साथ ही दान- पुण्य किए। दशाश्वमेध, पंचगंगा व अस्सी समेत काशी के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। उधर, नमो घाट पर गंगा स्नान करने वाले श्राद्धलुओं की भीड़ उमड़ी रही।