काशी में देव दीपावली के आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। घाटों पर सफाई से लेकर साज- सज्जा का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसके साथ ही घाटों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने भी जानकारी दी है।