देवदीपावली को लेकर वाराणसी में विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। घाट किनारे दीपों की सजावट स्वर्ग के दृश्य का अनुभव करा रही है। हर ओर अनोखी छटा है जो हर किसी को अपनी ओर खींच रही है। बताते चलें कि सरकारी अमले के अलावा जनता भी घाट किनारे पहुंचती है और दीपदान करती है। दीपदान शुरू हो गया है।