डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। वे सीधे सर्किट हाउस पहुंचे और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता किया। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं और काशीवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार के ये आठ वर्ष सफल रहे। कहा कि सभी के प्रयास से सरकार की योजनाओं का लाभ हर जन तक पहुंच रहा है। सरकार की सभी मंशा पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सकरार के आठ वर्ष काशी में विकास की दृष्टि से नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।