दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की सबसे बड़ी दुश्मन कांग्रेस है। उक्त बातें गुलाबबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कही। उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आरक्षण व्यवस्था का पहला विरोध कांग्रेस के पंडित जवाहर लाल नेहरू ने ही किया था।