दालमंडी ध्वस्तीकरण के दाैरान एक यूट्यूबर के सिपर पर ईंट गिरने से वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे कबीरचौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया। उसका पहचान बाराबंकी निवासी सौरव के रूप में हुई। अस्पताल में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी केके सिंह और चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने उससे पूछताछ की।